Trusted Source Image

RBSE Time Table 2025 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं टाइम टेबल जल्द; लेटेस्ट अपडेट, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 10, 2025 | 10:30 PM IST | 7 mins read

आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, परीक्षा का समय, छात्रों के लिए निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।

Back

ALLEN TALLENTEX 2025

ALLEN TALLENTEX. Get Scholarships & Cash prizes

Register Now
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं में राज्यभर से 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 50,000 से अधिक विद्यार्थी आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक या फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी।

आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, परीक्षा का समय, छात्रों के लिए निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। 40% से अधिक दिव्यांग छात्रों को 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, 75% से अधिक दिव्यांग छात्रों को अपने साथ परीक्षा लेखक को ले जाने की भी अनुमति होगी।

Also readBSEH Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट bseh.org.in पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

Rajasthan Board 10th, 12th Time Table 2025: कैसे डाउनलोड करें?

आरबीएसई कक्षा 10, 12 टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एग्जामिनेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 पर क्लिक करें।
  • फिर, कक्षा 10 या 12 का चयन करें और समय सारणी पर क्लिक करें।

RBSE Time Table 2025: परीक्षा दिशानिर्देश

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:

  • छात्रों को आरबीएसई प्रश्न पत्र 2025 और उत्तर पुस्तिका पर अपने रोल नंबर केवल दिए गए स्थानों पर लिखने होंगे।
  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने के बाद ‘finished’ या ‘समाप्त’ लिखना होगा और खाली पेजों को एक सिंगल लाइन का क्रॉस बनाना होगा।
  • आरबीएसई परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन आदि ले जाने पर प्रतिबंध है, ऐसा करते पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • छात्रों को समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जिससे किसी भी परेशानी से बचने में आसानी हो।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications