REET 2024 Registration: राजस्थान पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 09:18 AM IST | 2 mins read
राजस्थान एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन 27 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 (REET 2024) के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से आखिरी तिथि 15 जनवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
REET Exam: Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
लेवल 1 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये और लेवल 2 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को 550 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, जो उम्मीदवार लेवल 1 और 2 दोनों में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
रीट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन 27 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। रीट 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
Also read REET 2025: रीट परीक्षा पैटर्न में बदलाव, ओएमआर नियम लागू; प्रश्नपत्र में 4 के बजाय 5 विकल्प
रीट 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए रीट एडमिट कार्ड 19 फरवरी, 2025 को जारी किया जाएगा। रीट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रीट प्रवेश पत्र परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पुस्तिका में लिखे निर्देशों को पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
Rajasthan Eligibility cum Entrance Test: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से रीट 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध REET 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी