RPSC Admit Card 2025: आरपीएससी एडमिट कार्ड एएसओ और कृषि विभाग परीक्षा के लिए जारी, जानें एग्जाम डेट
Abhay Pratap Singh | October 9, 2025 | 03:23 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 9 अक्टूबर को सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) परीक्षा 2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) और कृषि विभाग परीक्षा - 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एएसओ और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) का आयोजन 12 अक्टूबर, 2025 को और कृषि विभाग के विभिन्न विषयों की परीक्षा 12 से 17 अक्टूबर तक और 28 एवं 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी अपना प्रवेश–पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश–पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।”
आयोग ने कहा कि, परीक्षा में पास कराने के लिए किसी दलाल या मीडिएटर के बहकावे में न आएं। यदि किसी तरह का प्रलोभन या झांसा दिया जाता है तो हेल्प लाइन नंबर 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर सूचित करें।
RPSC ASO Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एएसओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, एएसओ/ कृषि विभाग परीक्षा - 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी