RPSC Exam Schedule 2024: आरपीएससी एएसओ और कृषि विभाग परीक्षा का कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 03:40 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 अक्टूबर से एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) और कृषि विभाग परीक्षा - 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरपीएससी 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 9 अक्टूबर, 2025 को जारी किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “सहायका सांख्यिकी अधिकारी (ASO) परीक्षा 12 अक्टूबर को और कृषि विभाग (Agriculture Dept) के विभिन्न विषयों की परीक्षा 12 से 17 अक्टूबर तक एवं 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।” आरपीएससी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप 5 अक्टूबर से एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “कृषि विभाग के विभिन्न विषयों के लिए 12 अक्टूबर को दोपहर 03:00 बजे से 03:40 तक आयोजित सामान्य ज्ञान के प्रश्न-पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के 5वें विकल्प को भरने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कृषि विभाग के शेष सभी प्रश्न-पत्रों व सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा, 2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।”
आयोग ने कहा कि, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
आरपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह गई है।
RPSC Exam City Slip 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन टैब पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और परीक्षा शहर पर्ची की डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी