RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी में ग्रुप इंस्ट्रक्टर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 5, 2024 | 09:34 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी और राजस्थानी बोली की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर/ सर्वेयर/ असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर ग्रेड - II के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल बेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 68 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आरपीएससी ग्रुप इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 16 अक्टूबर तय की गई है। नोटिस में कहा गया कि ये रिक्तियां अस्थाई हैं। विभाग रिक्तियों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। रिजर्व श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ गणित में हायर सेकेंडरी या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ बीटेक में तीन वर्षीय डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। पद के अनुसार 3 से 8 वर्ष तक का अनुभव भी हो। साथ ही, हिंदी और राजस्थानी बोली की बेसिक जानकारी हो।
Also read RPSC RAS Recruitment 2024: आरपीएससी ने आरएएस सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया जारी
सामान्य, ओबीसी क्रीमीलेयर के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये और रिजर्व कैटेगरी जैसे ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एसटी /एसटी/ ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 400 रुपये है। इसके अलावा, आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन चार्ज 500 रुपये है।
राजस्थान सर्वेयर भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन/ ऑफलाइन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-12 के अनुसार फिक्स वेतन दिया जाएगा। पात्रता व शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
RPSC Group Instructor Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- One Time Registration (OTR) पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट लॉगिन विवरण की सहायता से sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
- नाम, डिग्री, आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी