Trusted Source Image

RRB Group D Application Form 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी अप्लाई ऑनलाइन @rrbapply.gov.in, लास्ट डेट 2 मार्च

Saurabh Pandey | February 27, 2026 | 10:47 PM IST | 16 mins read

आरआरबी किसी भी स्तर पर मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। इस सीईएन के अंतर्गत एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी के माध्यम से केवल एक ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी लेवल 1 की 22,195 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। (आधिकारिक वेबसाइट)
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी लेवल 1 की 22,195 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी पदों के लिए पंजीकरण लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) तक है।

वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है, वे लेवल 1 (ग्रुप डी) पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 5 से 14 मार्च तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।

rrb group d vacancy 2026: आयु सीमा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

rrb group d vacancy 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग
500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / भूतपूर्व सैनिक / महिला / दिव्यांग / अल्पसंख्यक
250 रुपये

rrb group d vacancy 2026: आवेदन शुल्क वापसी

सामान्य/अन्य उम्मीदवारों को सीबीटी में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/ईबीसी उम्मीदवारों को सीबीटी में शामिल होने के बाद 250 रुपये की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

Also read UPSC CISF AC LDCE 2026: यूपीएससी सीआईएसएफ एसी एलडीसीई परीक्षा शेड्यूल जारी, 8 मार्च को एग्जाम, जानें टाइमिंग

rrb group d vacancy 2026: चयन प्रक्रिया

  1. सीबीटी परीक्षा (सीबीटी 1)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  3. दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
  4. चिकित्सा परीक्षा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications