RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी आवेदन तिथि 22195 पदों के लिए बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 11 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन संख्या 09/2025 (लेवल 1) के तहत ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च थी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास या आवेदक के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RRB Group D Recruitment 2026 Last Date: संशोधित कार्यक्रम
नीचे सारणी में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए संशोधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | पुरानी तिथियां | संशोधित तिथियां |
|---|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 मार्च 2026 | 9 मार्च 2026 |
| शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि | 4 मार्च 2026 | 11 मार्च 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक | 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक |
| स्क्राइव कैंडिडेट को पोर्टल पर स्क्राइब संबंधी विवरण प्रदान करने की तिथि | 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक | 22 मार्च से 26 मार्च 2026 तक |
सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा, जबकि सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को 400 रुपये वापस कर दिया जाएगा। वहीं, एससी/ एसटी/ ईबीसी/ फीमेल/ ट्रांसजेंडर को 250 रुपये का भुगतान करना होगा, हालांकि परीक्षा में उपस्थित होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 22195 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। सीबीटी की अवधि 90 मिनट होगी। पेपर में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
RRB Group D Recruitment Last date extended 2026: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी