RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 12 मार्च से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 09:43 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को शुल्क भुगतान के लिए 11 मार्च तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आज सीईएन संख्या 09/2025 (लेवल 1) के तहत ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 9 मार्च (रात 11:59 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 2 मार्च निर्धारित थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदकों को शुल्क भुगतान के लिए 11 मार्च तक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आरआरबी ग्रुप डी करेक्शन विंडो 12 मार्च को खुलेगी और 21 मार्च को बंद हो जाएगी। इस दौरान कैंडिडेट अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए पात्र स्क्राइब उम्मीदवार आवेदन पोर्टल के माध्यम से 23 मार्च से 26 मार्च तक अपना स्क्राइब विवरण दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 से शुरू है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 22,195 ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा उत्तीर्ण या आईटीआई प्रमाणपत्र धारक कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। 1 जनवरी, 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा, एससी/ एसटी/ पीएच/ ईबीसी/ सभी श्रेणियों की महिला कैंडिडेट को 250 देना होगा। परीक्षा में शामिल होने पर आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को पूरे 250 रुपये तथा अन्य को 400 रुपये वापस किया जाएगा।
RRB Group D 2026 Apply Online Form Link: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी