RSSB Animal Attendant 2023: आरएसएसबी पशु परिचर भर्ती का मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम पीएच कैंडिडेट के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | October 9, 2025 | 05:53 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी पशु परिचर भर्ती 2023 के तहत शॉर्टलिस्ट दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षण के दिन ही बोर्ड फीस के रूप में 300 रुपए का नकद भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 9 अक्टूबर को पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 (Animal Attendant 2023) के तहत विशेष योग्यजन श्रेणी में अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, पीएच उम्मीदवारों के लिए मेडिकल वेरिफिकेशन 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
आरएसएसबी द्वारा पशु परिचर भर्ती 2023 के तहत शॉर्टलिस्ट 10 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कोटा में, 33 कैंडिडेट का अजमेर में और 34 उम्मीदवारों का जोधपुर में किया जाएगा। राजस्थान पशु परिचर मेडिकल वेरिफिकेशन शेड्यूल पीएच उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी को परीक्षण के दिन बोर्ड की फीस के रूप में 300 रुपए रोकड़पाल (कैशियर) के पास जमा कर रसीद बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा 4 पासपोर्ट साइज की फोटो केंद्र पर लाना होगा।”
पशु परिचारक 2023 चिकित्सा सत्यापन शेड्यूल में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की भी घोषणा की गई है। आरएसएसबी नोटिस में मेडिकल परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, कैटेगरी, तिथि और जिला का नाम उपलब्ध है। बोर्ड ने कहा कि मेडिकल जांच में अनुपस्थित कैंडिडेट को दिव्यांग श्रेणी के लिए अपात्र माना जाएगा।
Animal Attendant 2023 Medical Verification Schedule: मेडिकल परीक्षण स्थल
कोटा - चयनित 10 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण अधीक्षक कार्यालय, महाराव भीमसिंह चिकित्सालय, कोटा के विकलांग बोर्ड द्वारा 13 अक्टूबर को कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे निर्धारित केंद्र के कमरा नंबर 21-ए पर उपस्थित होना होगा।
अजमेर - शॉर्टलिस्ट 33 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के विकलांगता बोर्ड द्वारा 13 और 15 अक्टूबर को कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
जोधपुर - अस्थाई रूप से चयनित 34 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट 13, 14 और 15 अक्टूबर को कार्यालय अधीक्षक, मथुरादास माथुर, चिकित्सालय, जोधपुर के विकलांग बोर्ड द्वारा जाएगा। उम्मीदवारों को केंद्र पर सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी