Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में कैसे मिलता है प्रवेश? जानें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया की जानकारी
Santosh Kumar | December 12, 2024 | 06:54 PM IST | 3 mins read
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ या nta.ac.in पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। सैनिक स्कूल बच्चों को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ सैन्य शिक्षा भी प्रदान करता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा है तो आप उसे सैनिक स्कूल में एडमिशन दिला सकते हैं। एडमिशन प्रक्रिया और परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी इस लेख में दी गई है।
Scholarship Test: Vidyamandir Intellect Quest (VIQ) | ALLEN TALLENTEX
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए अधिसूचना एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ या nta.ac.in पर जारी की जाएगी। इसके जरिए छात्रों को सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश मिलता है।
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
आमतौर पर सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन हर साल नवंबर से दिसंबर के बीच भरे जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी के महीने में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाता है।
सैनिक स्कूल में प्रवेश मेरिट लिस्ट और परीक्षा की रैंक के आधार पर ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। रिजल्ट के बाद छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाती है। काउंसलिंग में सफल छात्रों को ही सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलता है।
Sainik School Admission Form 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा फॉर्म
एआईएसएसईई 2024 के आवेदन पत्र 7 नवंबर से 20 दिसंबर 2023 तक भरे गए थे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए छात्रों को सैनिक स्कूल आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 650 रुपये और एससी/एसटी के लिए 500 रुपये है। परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को पात्रता मानदंड भी जांचना चाहिए।
Sainik School Eligibility Criteria: सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2025
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम एक से अधिक बार दी जा सकती है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए होती है, और इसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है।
आवेदन करने से पहले छात्रों को सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 की पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अनुसार छात्रों को आयु और शिक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का पालन करना होगा। इसका विवरण इस प्रकार है-
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2024-25 कक्षा 6
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में नामांकित होना चाहिए।
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2024-25 कक्षा 9
इसके अलावा सैनिक स्कूल में कक्षा 9 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।
Also read Sainik School Admission: क्या आपके बच्चे की उम्र सैनिक स्कूल के लिए सही है? यहां चेक करें
Sainik School Fees Structure: सैनिक स्कूल की फीस
सैनिक स्कूल की फीस स्कूल दर स्कूल अलग-अलग होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र किस सैनिक स्कूल में एडमिशन ले रहा है। छात्र अपनी पसंद का सैनिक स्कूल चुन सकते हैं और वहां की फीस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
देश में वर्तमान में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं। इन स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल सोसाइटी करती है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है। सैनिक स्कूलों की फीस भी इसी सोसाइटी द्वारा तय की जाती है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी