Sainik School: राजनाथ सिंह ने जयपुर में सैनिक स्कूल का किया उद्घाटन, 100 नए स्कूलों की योजना पर जोर
Santosh Kumar | September 23, 2024 | 04:51 PM IST | 1 min read
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के विकास में निजी क्षेत्र का योगदान बढ़ रहा है और भारत का 50 प्रतिशत कार्यबल इसी क्षेत्र में है।
जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (23 सितंबर) को जयपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की केंद्र सरकार की योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद थीं।
राजनाथ सिंह ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 100 सैनिक स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। सैनिक स्कूल केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त प्रथाओं द्वारा स्थापित और संचालित होते थे। लेकिन ये नए स्कूल पीपीपी मॉडल (निजी, सार्वजनिक, भागीदारी) के अनुसार स्थापित और संचालित किए जाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि मैंने 'निजी' शब्द को पहले इसलिए रखा है क्योंकि निजी क्षेत्र देश में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। राजनाथ सिंह ने देश के विकास में निजी क्षेत्र के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, "निजी क्षेत्र का योगदान बढ़ रहा है और भारत का 50 प्रतिशत कार्यबल इसी क्षेत्र में है।"
Also read Sainik School: यूपी के गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उद्घाटन
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सैनिक स्कूल के छात्र जिस भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां सफल होंगे। उन्होंने मौजूदा सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख का उदाहरण दिया, जो दोनों सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने कहा, "सैनिक स्कूल के छात्र जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।"
रक्षा मंत्री ने कहा, "सैनिक स्कूल ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी जैसे कई उल्लेखनीय पूर्व छात्र दिए हैं। जयपुर में नया सैनिक स्कूल, गैर सरकारी संगठनों, राज्य सरकारों और निजी स्कूलों के साथ साझेदारी में देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण का हिस्सा है।"
सोर्स-एएनआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी