UP School Closed: यूपी में भारी बारिश के चलते 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षकों की छुट्टी नहीं
Santosh Kumar | September 12, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
यूपी के हाथरस में भारी बारिश की आशंका के चलते 12 और 13 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए संबंधित जिलों के डीएम ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी और उन्हें स्कूल या प्रशासनिक काम के लिए उपस्थित रहना होगा।
आगरा जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने 12 सितंबर को सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। उन्होंने यह आदेश बुधवार देर शाम जारी किया। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
इसके अलावा हाथरस में भी भारी बारिश की आशंका के चलते 12 और 13 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किया है। अलीगढ़ में भी आज भारी बारिश की संभावना के चलते डीएम ने गुरुवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Also read Chhattisgarh के सरकारी स्कूल में बीयर पीती दिखीं छात्राएं, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
मौसम विभाग का रेड अलर्ट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के स्कूलों में गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
वहीं, झांसी में भारी बारिश के चलते आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। वहीं, एटा में भारी बारिश के चलते नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल आज बंद हैं। इस संबंध में देर रात डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है।
उधर, कन्नौज और इटावा में भारी बारिश के चलते आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फिरोजाबाद और ललितपुर में भी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल आज बंद रहे। यूपी में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 से 13 सितंबर तक कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी