Patna News: पीएमसीएच हॉस्टल में मिले जले हुए 500 रुपये के नोटों के कई बंडल और परीक्षा के एडमिट कार्ड
Santosh Kumar | January 9, 2025 | 10:41 PM IST | 1 min read
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों के कई जले हुए बंडल, विभिन्न परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट बरामद किए गए।
पटना: बिहार पुलिस ने गुरुवार को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से जले हुए 500 रुपये के नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट बरामद की। पुलिस ने बताया कि चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से यह बरामदगी की गई, जिस पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।
पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में मंगलवार देर रात आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। मलबा हटाते समय अस्पताल प्रशासन को एक बैग में जले हुए 500 रुपये के नोट मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
PMCH Hostel Patna: एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट बरामद
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों के कई जले हुए बंडल (लगभग 2.75 लाख रुपये), विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई छात्रों के प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, कई अन्य प्रवेश पत्र आदि बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर का रहने वाला पीएमसीएच का छात्र अजय कुमार अवैध रूप से कमरे में रह रहा था और अब फरार है। इस संबंध में पीएमसीएच के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
Also read BPSC 70th Answer Key 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की जारी, 16 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
NEET Admit Card: नीट एडमिट कार्ड मिलने की संभावना
पीरबहोर थाने के प्रमुख अब्दुल हलीम से जब पूछा गया कि क्या पुलिस ने नीट के प्रवेश पत्र बरामद कर लिए हैं, जैसा कि कुछ मीडिया में खबरें आई हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता... जब्ती सूची तैयार की जा रही है।"
हालांकि, हलीम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हॉस्टल से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, नीट और नीट पीजी के एडमिट कार्ड बरामद किए गए हैं।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी