SNAP 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से एमबीए में होगा प्रवेश, snaptest.org पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | September 26, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
सिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को स्नैप 2024 (SNAP 2024) टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (SCMHRD) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2024 के माध्यम से अपने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.snaptest.org/ के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रेस रिलीज के अनुसार, “संस्थान अब अपने एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है, जो मार्केटिंग, एचआर मैनेजमेंट, फाइनेंस एंड ऑपरेशंस मैनेजमेंट, एमबीए (इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट) और एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) कार्यक्रमों के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करता है। सिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में स्नैप के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।”
एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते कि वे आवश्यक प्रतिशत के साथ अपनी डिग्री पूरी करें।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) एमबीए प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक होने के बाद कम से कम दो साल का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट (आईडीएम) प्रोग्राम में एमबीए के लिए किसी भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम (बीई/बीटेक) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) या बैचलर ऑफ प्लानिंग (बीप्लान) डिग्री होनी चाहिए।
Also read SLAT 2025: सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
SNAP 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 तय की गई है। SNAP परीक्षा SCMHRD में प्रवेश के लिए प्राथमिक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में कार्य करती है। SCMHRD के लिए पंजीकरण 7 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगा, जिसके बाद SCMHRD के लिए उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।
SNAP टेस्ट तीन अलग-अलग तिथियों 8 दिसंबर, 2024 (रविवार), 15 दिसंबर, 2024 (रविवार) और 21 दिसंबर, 2024 (शनिवार) पर आयोजित किया जाएगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एससीएमएचआरडी की निदेशक डॉ. नेत्रा नीलम ने प्रवेश प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा, “एससीएमएचआरडी में हम भविष्य के लीडर्स को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो वैश्विक कारोबारी माहौल की जटिलताओं को समझ सकें। स्नैप 2024 प्रवेश प्रक्रिया को ऐसे उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और व्यापार जगत में सार्थक योगदान देने की क्षमता रखते हैं। हम महत्वाकांक्षी प्रबंधन पेशेवरों को हमारे साथ इस परिवर्तनकारी यात्रा पर चलने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी