SSC CGL 2025 Exam: एसएससी सीजीएल ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन, शाम 6 बजे तक करें सबमिट
Santosh Kumar | March 12, 2026 | 09:09 AM IST | 1 min read
एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके आखिरकार अपने एसएससी सीजीएल 2025 फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा टियर 2 एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए पोस्ट और डिपार्टमेंट प्रेफरेंस सबमिट करने की विंडो 9 मार्च से ओपन है, जो आज शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके आखिरकार अपने फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल 2025 में कुल 15,130 पदों के लिए भर्ती चल रही है, जिसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पोस्ट शामिल हैं। ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म में उम्मीदवारों को पोस्ट कोड्स में से अपनी पसंद के अनुसार ऑर्डर चुनना है।
प्रेफरेंस मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर पोस्ट अलॉटमेंट तय करेगी। प्रेफरेंस विंडो आज शाम 6 बजे बंद हो रही है। उम्मीदवार लॉगिन करने के बाद "My Application" सेक्शन में जाकर ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भर सकते हैं।
SSC CGL 2025 Exam: एसएससी सीजीएल रिजल्ट जल्द
फॉर्म में पोस्ट का नाम, डिपार्टमेंट, जॉब प्रोफाइल और अन्य डिटेल्स ध्यान से चेक करें। एक बार सबमिट करने के बाद अंतिम सबमिशन ही मान्य होगी, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करें।फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करके ssc.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद प्रेफरेंस चुनकर "Submit" बटन दबाना अनिवार्य है। टियर-2 क्वालीफाई करने वाले ही इस फॉर्म को भर सकते हैं।
एसएससी ने पहले ही टियर-2 रिजल्ट और आंसर की जारी कर दी है, और अब यह प्रेफरेंस स्टेप फाइनल अलॉटमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण है। एसएससी सीजीएल 2025 फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
अगली खबर
]न्यायालय ने यूकेपीएससी उत्तर पुस्तिका निरीक्षण संबंधी नियमों को बताया असंवैधानिक, आंसर शीट जांचने की दी अनुमति
अदालत ने असफल उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने का अधिकार प्रदान किया। खंडपीठ ने आदेश में कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता संवैधानिक रूप से अनिवार्य हैं और उम्मीदवारों को मूल्यांकन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जा सकता।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी