SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, जानें पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 25, 2024 | 06:54 PM IST | 2 mins read
आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 रिजल्ट घोषित करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जल्द ही एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल परीक्षा हर साल सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिकों, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
SSC CGL Result 2024 Tier 1: एसएससी सीजीएल परिणाम जल्द
शुल्क के बारे में विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल 2025 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भुगतान किया जा सकता है। आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 घोषित करेगा।
सीजीएल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27/32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है।
SSC CGL 2025 Exam Date: पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है, वे संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ग्रेजुएशन (पीजी) के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2025 चयन प्रक्रिया का पहला चरण टियर I परीक्षा है। इस चरण में कट-ऑफ अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार टियर II परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
एसएससी सीजीएल 2025 मेरिट सूची परीक्षा के टियर II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को टियर II में उनके प्रदर्शन के साथ-साथ पदों में उनकी वरीयता के आधार पर पद आवंटित किए जाएंगे।
अगली खबर
]कनाडा में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों को वहां जाने के बारे में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए: राजनयिक वर्मा
कनाडा से वापस बुलाए गए राजनयिक संजय वर्मा ने बताया कि मेरे कार्यकाल के दौरान एक समय ऐसा भी था जब हर सप्ताह कम से कम दो छात्रों के शव ‘बॉडी बैग’ में रखकर भारत भेजे जाते थे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी