SSC CGL Recruitment 2024: एसएससी सीजीएल पंजीकरण विंडो आज होगी बंद, करेक्शन 10 अगस्त से
Santosh Kumar | July 24, 2024 | 10:46 AM IST | 2 mins read
एसएससी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों के लिए 17,727 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज 24 जुलाई को संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस दौरान अपने आवेदन फॉर्म में वांछित बदलाव कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2024 तक है।
एसएससी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों के लिए 17,727 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है। एसएससी सीजीएल आवेदन सुधार विंडो 10 से 11 अगस्त तक खुली रहेगी।
एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 के अनुसार सितंबर-अक्टूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
SSC CGL Recruitment 2024: पात्रता, आयु सीमा
एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएशन (पीजी) के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27/32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, आज से दर्ज कराएं आपत्तियां
SSC CGL 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
एसएससी सीजीएल 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के आसान चरण यहां दिए गए हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Quick Links सेक्शन में Apply लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर दिख रहे एसएससी सीजीएल 2024 एप्लीकेशन लिंक को खोलें।
- नए यूजर हैं तो पंजीकरण करें अन्यथा अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी