Trusted Source Image

SSC CGL Result 2024 Live: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट पर अपडेट, जल्द आने वाला है परिणाम, डायरेक्ट लिंक

Santosh Kumar | November 29, 2024 | 10:57 PM IST | 7 mins read

SSC CGL Tier 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। SSC CGL Result 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।

Back

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook
SSC CGL 2024 Result पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
SSC CGL 2024 Result पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

SSC CGL Result 2024 Live Updates: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 9 से 26 सितंबर के बीच इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 पास करने वाले अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। टियर 1 परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है।

एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम की जांच करनी होगी।

SSC CGL Tier 1 Result 2024: रिजल्ट पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में

एसएससी सीजीएल 2024 रिजल्ट पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा 9 से 26 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर-की 4 अक्टूबर को जारी की गई थी।

इस पर अभ्यर्थियों ने 8 अक्टूबर तक आपत्तियां जताई थीं। एसएससी सीजीएल 2024 पासिंग मार्क्स के अनुसार ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 30 फीसदी अंक लाने होंगे।

Also readSSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट के लिए क्या रहेगा कट-ऑफ? परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट जानें

SSC CGL Result 2024: उत्तीर्ण अंक

इसके अलावा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत अंक जबकि अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उत्तीर्ण अंक 20 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा जनवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

एसएससी सीजीएल 2024 टियर-1 का रिजल्ट इसी हफ्ते या अगले हफ्ते आ सकता है। टियर-1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी टियर-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। टियर-2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

SSC CGL Result 2024 Tier 1: एसएससी सीजीएल रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक को खोलें।
  • यदि लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यक, तो उसे दर्ज करें।
  • परीक्षा का नाम चुनें और फिर रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
  • रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications