SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | August 24, 2024 | 05:31 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 के माध्यम से आयोग का लक्ष्य विभिन्न विभागों में घोषित 3,712 रिक्तियों को भरना है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा के टियर 1 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 के माध्यम से, आयोग का लक्ष्य विभिन्न उपयोगकर्ता विभागों द्वारा अधिसूचित लगभग 3,712 रिक्तियों को भरना है।
SSC CHSL Result 2024 Tier 1: स्कोरकार्ड विवरण
एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, श्रेणी, जन्म तिथि (डीओबी) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल उत्तर कुंजी 18 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति विंडो 23 जुलाई, 2024 को बंद कर दी गई थी।
Also read SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
SSC CHSL Result 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परिणाम जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- सीएचएसएल 2024 टियर 1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर और नाम जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी