SSC CHSL Vacancy 2024: एसएससी सीएचएसएल वैकेंसी लिस्ट ssc.gov.in पर जारी, 3,954 रिक्त पद भरे जाएंगे
Santosh Kumar | December 12, 2024 | 01:31 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा (18 नवंबर) पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब ssc.gov.in पर अपनी सेवा प्राथमिकताएं भरनी होंगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 12 दिसंबर को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए टेंटेटिव रिक्तियों की सूची की घोषणा कर दी है। एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया के तहत 3,954 रिक्तियां प्रोविजनल रूप से भरी जाएंगी। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से जारी आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।
आयोग की ये रिक्तियां लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), जूनियर पासपोर्ट सहायक (जेपीए), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए जैसे पदों के लिए उपलब्ध हैं।
SSC CHSL Vacancy 2024: इन पदों के लिए अधिक रिक्तियां
एसएससी सीएचएसएल 2024 में सबसे अधिक रिक्तियां एलडीसी/जेएसए पद के लिए 3,619 हैं। इसके बाद जूनियर पोस्ट असिस्टेंट के लिए 301, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 29 और डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 5 पद हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा (18 नवंबर) पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब ssc.gov.in पर अपनी सेवा प्राथमिकताएं भरनी होंगी। सेवा प्राथमिकताएं नहीं भरने पर अभ्यर्थी को अंतिम परिणाम में कोई पद नहीं मिलेगा।
Also read SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी, ssc.gov.in पर चेक करें शेड्यूल
SSC CHSL Post List 2024: एसएससी सीएचएसएल पोस्ट-वार रिक्ति
बता दें कि एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल 2025 जुलाई-अगस्त, 2025 में आयोजित की जाएगी। एसएससी ने विज्ञापन की तिथि और आवेदन की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी है।
आयोग प्रत्येक पद, मंत्रालय और श्रेणी के लिए अलग-अलग रिक्तियों की घोषणा करता है। एसएससी सीएचएसएल 2024 पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
|
पोस्ट नाम |
कुल रिक्तियां |
|---|---|
|
एलडीसी/जेएसए |
3619 |
|
जूनियर पासपोर्ट सहायक |
301 |
|
डीईओ |
29 |
|
डीईओ ग्रेड ए |
5 |
|
कुल |
3954 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी