SSC GD 2025: एसएससी जीडी आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 5 नवंबर से होगी सक्रिय, 7 नवंबर तक मौका
Saurabh Pandey | November 1, 2024 | 10:42 PM IST | 1 min read
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का पूरा नाम कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) परीक्षा है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो 5 नवंबर को सक्रिय करेगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार एसएससी जीडी 2025 आवेदन सुधार विंडो तीन दिनों तक यानी 7 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा था, वे अपने आवेदन पत्र में परिवर्तन या सुधार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।
एसएससी जीडी 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एसएससी जीडी 2025 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को "आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो" के दौरान अपने संशोधित आवेदन को दो बार सही करने और पुनः सबमिट करने की अनुमति दी जाएगी।
SSC GD 2025: आवेदन सुधार शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पहले आवेदन सुधार के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क और अपने फॉर्म को दोबारा सबमिट करने से पहले किसी भी अतिरिक्त सुधार के लिए 500 रुपये भुगतान करना होगा।
SSC GD 2025: आवेदन सुधार क्षेत्र
उम्मीदवार एसएससी जीडी 2025 आवेदन पत्र में विशिष्ट क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं, जिसमें उम्मीदवार नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, पत्राचार पता, परीक्षा केंद्र की पहली पसंद और संस्थान का नाम शामिल है।
Also read BPSC TRE 3.0 Result Date: बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट तैयार; कब तक होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जनरल ड्यूटी कांस्टेबल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 39,481 रिक्तियों को भरना है। कुल रिक्तियों में से 35,612 पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 3,869 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी