SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 की अधिसूचना अब 5 सितंबर को होगी जारी
Santosh Kumar | August 27, 2024 | 07:32 PM IST | 1 min read
आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक आयोग अब 5 सितंबर को एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी करेगा। एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की है।
आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ, असम राइफल्स में कांस्टेबल (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना पहले 27 अगस्त 2024 को जारी होने वाली थी। लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब यह अधिसूचना 5 सितंबर 2024 को जारी की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पंजीकरण कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के जरिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 अधिसूचना में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की संख्या का विवरण उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी जीडी भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी