SSC GD Admit Card 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | January 31, 2025 | 10:52 PM IST | 6 mins read
एसएससी जीडी परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) मोड में आयोजित की जाएगी और अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक 2 अंक का होगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 4 फरवरी को आयोजित होने वाली कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों और सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को होने वाली है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 7 फरवरी, 2025 तक निर्धारित परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है।
SSC GD Constable Admit Card 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 39,481 रिक्तियों को भरना है। इनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), साथ ही असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही पदों पर रिक्तियां शामिल हैं।
Also read AFCAT Admit Card 2025: एएफकैट एडमिट कार्ड 7 फरवरी को afcat.cdac.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स जानें [\Also Read]
SSC GD Constable Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
एसएससी जीडी परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) मोड में आयोजित की जाएगी और अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक 2 अंक का होगा, कुल 160 अंक होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]SBI Clerk Admit Card 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द; फरवरी में होगी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 6 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी