Trusted Source Image

SSC GD Constable Admit Card 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड बहुत जल्द, वेबसाइट और अपडेट्स जानें

Saurabh Pandey | January 14, 2025 | 10:26 PM IST | 5 mins read

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, पेपर का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग एडमिट कार्ड से पहले शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
कर्मचारी चयन आयोग एडमिट कार्ड से पहले शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) फरवरी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं के लिए आयोग क्षेत्रीय वेबसाइटों पर प्रवेश पत्र जारी करेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि अभी तक आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

कर्मचारी चयन आयोग एडमिट कार्ड से पहले शहर सूचना पर्ची जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा कि उनके परीक्षा केंद्र कहां स्थित होंगे। उसके बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।

SSC GD Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, पेपर का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

SSC GD Constable Admit Card 2025: परीक्षा तिथियां

आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी जीडी परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

Also read UPSC IFS 2024 Mains Result: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, इंटरव्यू डेट जल्द

SSC GD Constable Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के लिए एसएससी वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड/परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड या परीक्षा शहर सूचना पर्ची सबमिट करें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications