Supreme Court: लॉ फाइनल ईयर के छात्र अखिल भारतीय बार परीक्षा में हो सकेंगे शामिल, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Saurabh Pandey | September 20, 2024 | 01:48 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 19 परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें बीसीआई द्वारा अभ्यास प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो उन्हें भारत में कानून का अभ्यास करने की अनुमति देता है।
In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.
Download Nowनई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने लॉ फाइनल ईयर के छात्रों को 24 नवंबर को होने वाली 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई-19) में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने फाइनल ईयर के लॉ छात्रों को एआईबीई 19 के लिए पंजीकरण से बाहर करने के बार काउंसिल ऑफ इंडिया के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया है।
याचिकाकर्ताओं ने प्रस्तुत किया कि बीसीआई का निर्णय बार काउंसिल ऑफ इंडिया बनाम बोनी फोई लॉ कॉलेज और अन्य में संविधान पीठ के फैसले के विपरीत था, जिसके अनुसार अंतिम वर्ष के कानून के छात्रों को एआईबीई में उपस्थित होने की अनुमति दी जानी चाहिए।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाल और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि उन्हें अंतिम वर्ष के कानून के छात्रों के संबंध में नियम बनाने के लिए समय की आवश्यकता है। पीठ ने कहा कि वे नियम बनाने में समय ले सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून के अंतिम वर्ष के छात्रों का एक साल बर्बाद न हो
सभी छात्रों पर लागू होगा फैसला
इसके बाद पीठ ने एक अंतरिम निर्देश पारित किया। पीठ ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी अंतिम वर्ष के कानून के छात्रों पर लागू होगा, न कि केवल याचिकाकर्ताओं पर ही। पीठ ने आदेश में कहा कि हम निर्देश देते हैं कि बीसीआई उन सभी छात्रों को पंजीकरण की अनुमति देगा, जो बोनी फोई निर्णय के पैराग्राफ 38 के दायरे में आते हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील ए.वेलन और नवप्रीत कौर पेश हुए।
एआईबीई 19 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2024 है। एआईबीई 19 परीक्षा 2024 में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें कानून की अदालतों में अपना अभ्यास जारी रखने के लिए 'प्रैक्टिस सर्टिफिकेट' जारी किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी