Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में कोचिंग सेंटर में टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज
Press Trust of India | September 3, 2024 | 08:38 PM IST | 1 min read
पीड़िता ने 2 सितंबर को अपने माता-पिता को छेड़छाड़ की जानकारी दी। खबर फैलते ही स्थानीय लोग कोचिंग सेंटर पर जमा हो गए और तोड़फोड़ की।
नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और महाराष्ट्र के बादलपुर में हुई घटनाओं के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। नांदेड़ में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ की। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भाग्यनगर थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार, भाग्यनगर के एक निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक नागेश जाधव के खिलाफ सोमवार (2 सितंबर) को छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षक नागेश जाधव की उम्र 48 साल है। पीड़िता ने 2 सितंबर को अपने माता-पिता को छेड़छाड़ की घटना के बारे में बताया। कथित छेड़छाड़ की खबर फैलते ही गुस्साए स्थानीय लोग कोचिंग सेंटर पर जमा हो गए और तोड़फोड़ की।
कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर उनकी तरफ से (कोचिंग सेंटर मालिकों की तरफ से) कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जाती है, तो हम खुद मामले की जांच करेंगे और अपराध दर्ज करेंगे।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी