Teachers' Day: दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया का बयान, शिक्षकों को मिलना चाहिए IAS से अधिक वेतन
Santosh Kumar | September 5, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
पूर्व शिक्षा मंत्री ने जर्मनी और स्विटजरलैंड का उदाहरण देते हुए कहा, "विकसित देशों में शिक्षकों को आम तौर पर नौकरशाहों से अधिक वेतन मिलता है।"
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस के मौके पर अहम बयान दिया। सिसोदिया ने कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित देश बनना है तो शिक्षकों का वेतन आईएएस अधिकारी से अधिक होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित 'शिक्षक सम्मान समारोह' में की।
सिसोदिया ने कहा, "आज 2047 के भारत के बारे में बहुत चर्चा हो रही है। आज यहां जो शिक्षक बैठे हैं, जो बच्चे आपके साथ हैं, वे 2047 के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 2047 का भारत इन बच्चों पर निर्भर करता है। लेकिन नीति निर्माताओं को भी उनके लिए कुछ करना होगा।"
पूर्व शिक्षा मंत्री ने जर्मनी, स्विट्जरलैंड और कुछ अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा, "अधिकांश विकसित देशों में शिक्षकों को उनके नौकरशाहों से अधिक वेतन दिया जाता है। वहां 5 साल के अनुभव वाले शिक्षक को 5 साल की पोस्टिंग वाले आईएएस अधिकारी से अधिक वेतन मिलता है।"
Also read दिल्ली में बेहतर शिक्षा के लिए 14 नए स्कूल बना रही AAP सरकार, शिक्षा मंत्री आतिशी का ऐलान
इसके अलावा तिहाड़ जेल में अपनी सजा के बारे में बात करते हुए दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने हर दिन 8-10 घंटे किताबें पढ़ने और विभिन्न देशों की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानने में बिताए।
उन्होंने कहा, "पिछले डेढ़ साल में मैं अपने जीवन के सबसे कठिन हालात में था। जब हम मुश्किल हालात में होते हैं, तो शिक्षकों द्वारा सिखाई गई बातें सबसे ज्यादा काम आती हैं। मैंने इस दौरान खूब पढ़ाई की। मैं 8-10 घंटे किताबें पढ़ता था।"
उन्होंने कहा, "मैं भारतीय शिक्षा प्रणाली और विश्व शिक्षा प्रणाली के बारे में सबसे अधिक पढ़ता हूं।" बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप मंत्री मनीष सिसोदिया 17 महीने तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहे। पिछले महीने ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
अगली खबर
]Delhi Coaching Centre में छात्रों की मौत के मामले में कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर CBI से मांगा जवाब
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने बेसमेंट के सह-मालिकों परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिकाओं पर एजेंसी को नोटिस जारी किया और जवाब देने को कहा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी