राजस्थान के सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी, मुख्य सचिव ने दी जानकारी
Santosh Kumar | March 18, 2026 | 07:18 AM IST | 1 min read
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को कहा कि 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' (एआई) को यदि सोच-समझकर शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाए तो यह बुनियादी शिक्षा की प्रक्रिया को काफी मजबूत बना सकता है।
श्रीनिवास ने 'संपर्क फाउंडेशन' के सौजन्य से आयोजित 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने और शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान ऐसे नए तरीकों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो शिक्षकों को सशक्त बनाते हैं, कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाएं और उन्हें अधिक जवाबदेह बनाते हैं।
श्रीनिवास ने कहा कि बच्चों के सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, शिक्षण विधियों और नीतियों को एक साथ लाने में एआई एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।
अगली खबर
]JNVST Class 6 Result 2026 (Out) LIVE: जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट जारी @navodaya.gov.in; नवोदय परिणाम 2026 लिंक
नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। एनवीएस कक्षा 6 समर बाउंड स्कूलों के लिए चरण-1 की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 में आयोजित की गई, और अब छात्र अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी