UCEED, CEED 2025: यूसीड और सीईईडी 2025 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 नवंबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
आईआईटी बॉम्बे की ओर से 19 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच CEED और UCEED परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2025 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 नवंबर तक बढ़ा दी है। इस अवधि के दौरान छात्रों को आवेदन के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार यूसीड 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर और CEED 2025 के लिए ceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे की ओर से 19 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तीन घंटे के लिए CEED और UCEED परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो भागों में भाग A और भाग B में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को दोनों सेक्शन के सभी प्रश्नों को हल करना होगा। भाग A सुबह 9 बजे से 10 बजे तक निर्धारित है, जबकि भाग B सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
Also read AILET 2025: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा शहरों की सूची जारी, जानें कहां नहीं होगा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 10 मार्च से 11 जून, 2025 के बीच यूसीईईडी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, सीईईडी के परिणाम 5 मार्च, 2025 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UCEED का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) और CEED का आयोजन मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले या 2025 में पहली बार योग्यता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्ट्रीम के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
UCEED, CEED 2025 Registration: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूसीड, सीड आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- UCEED के लिए uceed.iitb.ac.in और CEED के लिए ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित CEED/ UCEED 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- सभी विवरणों के साथ अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र को आवश्यक जानकारी के साथ भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी