UGC NET 2024 Exam Guidelines: यूजीसी नेट परीक्षा कल से शुरू, एनटीए की इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन
Santosh Kumar | August 20, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक पोर्टल पर यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा कल, यानी 21 अगस्त से आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एनटीए द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। डाउनलोड करने के बाद, एडमिट कार्ड पर फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड को ठीक से जांचने की सलाह दी जाती है।
UGC NET 2024 Exam: 83 विषयों के लिए परीक्षा
एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 आवेदकों के लिए एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफलाइन परीक्षाएँ (पेन और पेपर मोड) 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा कृष्ण जन्माष्टमी के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 27 अगस्त को होगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 83 विषयों के लिए 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के दिशा-निर्देश, शिफ्ट की टाइमिंग और अन्य विवरणों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UGC NET 2024 Exam Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
उम्मीदवार नीचे यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एनटीए दिशानिर्देश देख सकते हैं-
- यूजीसी नेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए सभी निर्देशों का उम्मीदवारों को पालन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट और अन्य सहायक उपकरण अपने साथ केंद्र पर लाने की अनुमति नहीं है।
- यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के दिन वैध मूल फोटो पहचान पत्र व एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर (ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड की गई तस्वीर) साथ लानी होगी।
- सभी संचार उपकरण, सहायक उपकरण, खाद्य पदार्थ, आभूषण या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य सामग्री प्रतिबंधित है।
- उम्मीदवारों को केंद्र अधीक्षक द्वारा उत्तर लिखने के लिए दी गई किसी भी सामग्री पर प्रश्न या उत्तर नहीं लिखना चाहिए।
अगली खबर
]India Post GDS Result 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, मेरिट लिस्ट करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in या indiapostonline.cept.gov.in की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी