UGC NET June Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | September 21, 2024 | 05:16 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट 2024) का रिजल्ट जारी कर सकती है। एनटीए यूजीसी नेट 2024 परिणाम के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से इसकी जांच कर सकेंगे।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। इन्हें डालने के बाद ही यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहली ही जारी दी है।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर एनटीए के विशेषज्ञ पैनल द्वारा विचार किया जाएगा और यदि कोई उत्तर गलत पाया जाता है तो उसे बदल दिया जाएगा और फिर यूजीसी नेट 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की गई थी।
UGC NET Result 2024: 83 विषयों के लिए हुई परीक्षा
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट जून 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, प्राप्त अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
एनटीए 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट परिणाम 2024 जारी करेगा। यूजीसी नेट 2024 प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 14 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर एनटीए परिणाम घोषित करेगा।
UGC NET 2024 Result: ऐसे देख सकेंगे परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूजीसी नेट 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंकों की गणना करें और आगे के लिए डाउनलोड कर लें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने या यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए, उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से 011 – 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी