UGC NET 2024 Result: यूजीसी नेट के नतीजों में देरी से छात्र नाराज, पीएम मोदी को लिखा पत्र
Santosh Kumar | October 8, 2024 | 07:01 PM IST | 2 mins read
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अभ्यर्थी ने यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी और बार-बार कुप्रबंधन के कारण बड़े घोटाले की आशंका का जिक्र किया है।
नई दिल्ली: यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। परिणाम में देरी से छात्रों का गुस्सा सोशल मीडिया पर स्पष्ट नजर आ रहा है। छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से लगातार तीखे सवाल पूछ रहे हैं और रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, एक उम्मीदवार ने रिजल्ट के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है।
अभ्यर्थी ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि हम पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हैं। गौरतलब है कि यूजीसी नेट 2024 परीक्षा पहले ही एक बार पेपर लीक होने के कारण रद्द हो चुकी है।
अब रिजल्ट में हो रही देरी से छात्र और भी परेशान हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अभ्यर्थी ने यूजीसी नेट 2024 के रिजल्ट में देरी और बार-बार कुप्रबंधन के कारण बड़े घोटाले की आशंका का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि लाखों छात्र अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
UGC NET 2024 Result: पत्र में क्या लिखा है?
सोशल मीडिया पर एक यूजर (@AskarRuqaim) ने पत्र की कॉपी शेयर की है। इसमें कहा गया है कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति विंडो 14 सितंबर 2024 को बंद होने के बावजूद छात्र अभी भी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
यह परीक्षा सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता निर्धारित करने और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है, फिर भी एनटीए ने देरी पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।
लाखों छात्रों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निराशा व्यक्त की है, लेकिन एनटीए की ओर से कोई प्रतिक्रिया या स्वीकृति नहीं मिली है। हमें नहीं पता कि नतीजों में और कितनी देरी होगी।
UGC NET Result 2024: पीएम मोदी से अपील
पत्र में आगे लिखा गया है कि हम आपसे (पीएम मोदी) अनुरोध करते हैं कि यूजीसी नेट 2024 के परिणाम जारी करने में तेजी लाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। एनटीए से नियमित अपडेट लाखों छात्रों की चिंता और अनिश्चितता को कम करने में मदद करेगी।
इसके अलावा, हमारा दृढ़ विश्वास है कि परीक्षा प्रक्रिया की गहन जांच आवश्यक है। भविष्य की परीक्षाएं इस तरह की कुव्यवस्था से मुक्त होनी चाहिए, जिससे लाखों छात्रों के हितों की रक्षा हो सके। हमें विश्वास है कि आप इस गंभीर मुद्दे को सुलझाने के लिए तत्काल कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि एनटीए ने 21 अगस्त से 5 सितंबर के बीच यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की थी। आमतौर पर एनटीए उत्तर कुंजी जारी करने के बाद 7-10 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देता है, लेकिन परिणाम का अभी भी इंतजार है। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी