UGC NET Result 2024 Live: यूजीसी नेट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, फाइनल आंसर की जारी, जानें संभावित कटऑफ

Santosh Kumar | October 13, 2024 | 10:09 AM IST | 6 mins read

यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

UGC NET Result 2024 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की आने के बाद उम्मीद है कि एनटीए किसी भी समय UGC NET 2024 का रिजल्ट घोषित कर सकती है।

यूजीसी नेट जून 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने 21 अगस्त से 5 सितंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा आयोजित की थी।

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। इन्हें दर्ज करने के बाद ही यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहली ही जारी दी है।

UGC NET Result 2024: कब जारी होगा परिणाम?

एनटीए यूजीसी नेट फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की गई है। एनटीए ने विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों के सत्यापन के बाद यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर की तैयार की है।

सभी विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर-की सितंबर में जारी की गई थी, और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2024 थी। यूजीसी नेट 2024 परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और जल्द घोषित किया जाएगा।

Also read UGC NET 2024 Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: पिछले साल की कटऑफ

पिछले साल जून सत्र की परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट के शीर्ष विषयों की कट-ऑफ इस प्रकार थी-

विषय जनरल ओबीसी (एनसीएल) एससी एसटी ईडबल्यूएस

अर्थशास्त्र

170

152 142 136 154

राजनीति विज्ञान

97.65

92.50
85.69
81.98
93.94

दर्शन

198

184
178
154
186

मनोविज्ञान

194

176
162 156 176

समाज शास्त्र

196

180
168
162 180

हिन्दी

97.31

92.52
84.98
80.12
92.86

इतिहास

98.52

95.08
89.75
86.83
95.89
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]