UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परिणाम ugcnet.nta.nic.in पर जल्द होगा जारी, स्कोरकार्ड जांचने का तरीका जानें
Abhay Pratap Singh | September 16, 2024 | 08:56 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (UGC NET 2024) परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट रिजल्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2024 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर, जन्म तिथि और दिया गया सुरक्षा कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। यूजीसी नेट 2024 एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 14 सितंबर को UGC NET 2024 के लिए आंसर की चैलेंज विंडो को बंद कर दिया। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। अंतिम परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।
बताया गया कि अभ्यर्थियों को उनकी चुनौतियों की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा। उठाई गई चुनौतियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। यूजीसी नेट जून 2024 के रिकॉर्ड परिणाम घोषित होने के 90 दिनों तक बनाए रखे जाएंगे।
यूजीसी-नेट परीक्षा भारत भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप व सहायक प्रोफेसर पदों के लिए, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश तथा केवल पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 2 अंक दिया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से 011 – 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
UGC NET Result 2024: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी यूजीसी नेट परिणाम और यूजीसी नेट की जांच कर सकेंगे:
- आधिकारिक यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘UGC NET जून 2024 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन नंबर, जन्म तिथि और दिया गया सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और UGC NET 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी