NEP 2020: भारत में परिसर स्थापित करेगा यूके का साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, एलओआई जारी
Santosh Kumar | August 29, 2024 | 07:35 PM IST | 1 min read
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय का भारत परिसर गुरुग्राम में स्थित होगा और यह भारत का पहला विदेशी विश्वविद्यालय होगा।
नई दिल्ली: यूके स्थित साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय (यूओएस) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत भारत में अपना पहला परिसर स्थापित करने की योजना बनाई है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय को इस संबंध में आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय का भारत परिसर गुरुग्राम में स्थित होगा। इस परिसर में जुलाई 2025 से शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है। स्नातक कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्र आने वाले समय में पंजीकरण विंडो खुलने के बाद आवेदन कर सकेंगे।
हालांकि, अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने वर्ष 2023 में भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसर खोलने और चलाने के लिए नियम बनाए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संबंध में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को आशय पत्र (एलओआई) सौंपा।
NEP 2020: ये पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे
अधिकारियों के अनुसार, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय ने गुरुग्राम में अपना परिसर खोलने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूजीसी की स्थायी समिति ने मंजूरी दी है, जिसमें भारत और विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद शामिल हैं। यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारत में खोले जा रहे साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय परिसर में दी जाने वाली डिग्री मेजबान विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली डिग्री के समान ही होगी। इस परिसर में पढ़ाए जाने वाले कार्यक्रमों का शैक्षणिक मानक और गुणवत्ता भी वही रहेगी।
कुमार ने कहा कि भारत में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय परिसर जुलाई 2025 में अपने शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करेगा। यहां पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रम व्यवसाय और प्रबंधन, कंप्यूटिंग, कानून, इंजीनियरिंग, कला और डिजाइन, जैव विज्ञान और जीवन विज्ञान जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी