UKSSSC Constable Recruitment 2024: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 11:46 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार 21,700 - 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आज यानी 8 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 29 नवंबर तय की गई है। यूकेएसएसएससी नोटिफिकेशन 2024 के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल सिविल के 1,600 पद और उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल पीएसी / आईआरबी के 400 पद शामिल हैं। ये पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। आवेदक भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। राज्य के ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क 300 रुपये लिया जाएगा, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए एप्लीकेशन फीस 150 रुपये है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Uttarakhand Police Constable Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी ने यूके पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- अपना फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी