UP News: प्रदेश में समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान - यूपी सीएम योगी
Press Trust of India | December 31, 2024 | 12:48 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश में मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मिर्जापुर और गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद का निर्माण किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से हो और उसमें गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों के निर्माण को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक में यह बात कही।
आधिकारिक बयान के अनुसार, “योगी ने सोमवार को तीन नए विश्वविद्यालयों (मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मिर्जापुर व गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद) के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की।” मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुलपतियों से निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से कहा कि निर्माण कार्य समय से हो और इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं और पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए। द्वितीय चरण में कुलपति, संकाय व अतिथि गृह तथा तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण का काम किया जाए।
Also read UP News: उत्तर प्रदेश में तीन निजी और विदेशी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए विधेयक पारित
सीएम योगी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे अन्य कार्य भी सुगमता से संचालित हो पाएं तथा इनके लिए अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल मुहैया कराई जाए।
सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “यूपी सीएम ने तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों के भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों में पदों के सृजन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा नियंत्रक सहित 14-14 नियमित पदों के सृजन का आदेश जारी कर दिया।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी