Trusted Source Image

UP Board 10, 12 Datesheet 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट upmsp.edu.in पर जारी, जानें परीक्षा तिथियां

Saurabh Pandey | November 19, 2024 | 09:29 AM IST | 5 mins read

इस बार बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसके अंतर्गत बोर्ड मुख्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी।

Back

ALLEN TALLENTEX 2025

ALLEN TALLENTEX. Get Scholarships & Cash prizes

Register Now
यूपी बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 12 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होंगी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली परीक्षा सैन्य विज्ञान की होगी।

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर से प्रारंभ होकर जनवरी में खत्म होंगी। इस वर्ष कुल 54,38,597 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिसमें से 27,40,151 परीक्षार्थी हाईस्कूल के लिए और 26,98,446 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के लिए रजिस्टर हैं

नकलविहीन परीक्षा कराने का लक्ष्य

इस बार बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसके अंतर्गत बोर्ड मुख्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी।

बता दें कि पिछले वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। दोनों ही परीक्षाएं दो शिफ्टों में संपन्न कराई गईं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थीं।

Also read UP Board Exam Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं ,12वीं का टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी

बोर्ड परीक्षा के पहले, प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भी आयोजन सफलता पूर्वक किया गया था। ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 9 फरवरी के बीच दो चरणों में आयोजित की गई थीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications