UP Board Exam 2025 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 एनालिसिस जारी, हिंदी आंसर की जल्द, क्वेश्चन पेपर डाउनलोड
Santosh Kumar | February 24, 2025 | 11:00 PM IST | 12 mins read
बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होगी।
UP Board Exam 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यानी 24 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी गई है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चली। दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।
इसके बाद परीक्षा की अनऑफिशियल आंसर-की जारी की जाएगी। पहली शिफ्ट में 10वीं के छात्रों का हिंदी और 12वीं की मिलिट्री साइंस का पेपर आयोजित किया गया। यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा की दूसरी पाली में कक्षा 10 के लिए हेल्थकेयर का पेपर और कक्षा 12 के लिए हिंदी का पेपर होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।
UP Board Answer Key 2025: यूपी बोर्ड आंसर की 2025
यूपीएमएसपी जल्द ही 10वीं-12वीं की परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। छात्र इसकी मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगी।
पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया। हालांकि इनमें से 4 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
UPMSP 10th, 12th Exam 2025: प्रयागराज केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा स्थगित
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 पूरे राज्य में 8140 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। हाल ही में महाकुंभ की भीड़ के कारण, यूपीएमएसपी ने प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।
हालांकि, अन्य क्षेत्रों में परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड अवश्य ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है, जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस साल सभी परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
Also read UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 24 फरवरी की परीक्षा प्रयागराज के छात्रों के लिए स्थगित, जानें नई डेट
UP Board Exam 2025 Guidelines: यूपी बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस
यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड की गाइडलाइन का पालन करना होगा-
- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
- एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जाएं।
- अपने साथ नीला, काला पेन, पेंसिल और अन्य चीजें रखें।
- नकल करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया जाएगा।
- सामूहिक नकल के मामले में स्कूलों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी