UP DElEd 2024 Admission: यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, 17 अक्टूबर से काउंसलिंग
Santosh Kumar | October 8, 2024 | 08:40 PM IST | 1 min read
यूपी डीएलएड 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को 700 रुपये और एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 9 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के जरिए यूपी डीएलएड 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को 700 रुपये और एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
UP DElEd 2024 Admission: काउंसलिंग 17 अक्टूबर से
पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला चरण 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा और प्रवेश प्रक्रिया 13 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। दूसरा चरण 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा और 10 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 12 दिसंबर से शुरू होगा।
उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% है। यूपी डीएलएड पंजीकरण शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 10 अक्टूबर और आवेदन फॉर्म री-प्रिंट की लास्ट डेट 12 अक्टूबर तय की गई है।
UP DElEd Admission 2024: करेक्शन का मौका नहीं
नोटिस में कहा गया कि यूपी डीएलएड 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए कोई विंडो नहीं होगी। आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। उत्तर प्रदेश के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को अनारक्षित माना जाएगा, भले ही वे अपने गृह राज्य में आरक्षित श्रेणी के हों।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 2,33,350 डीएलएड सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पिछले साल उत्तर प्रदेश में डीएलएड सीटों पर दाखिले के लिए 3,36,187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, केवल 1,63,250 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी