UP DElEd 2024: यूपी डीएलएड पंजीकरण updeled.gov.in पर आज से दोबारा शुरू, अंतिम तिथि 22 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | October 16, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
यूपी डीएलएड 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी डीएलएड (UP DElEd) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर दी गई है। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले पात्र उम्मीदवार आज यानी 16 अक्टूबर से updeled.gov.in पर जाकर यूपी डीएलएड 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी डीएलएड 2024 री-रजिस्ट्रेशन विंडो 22 अक्टूबर तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है। प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि, पूर्ण आवेदन के प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2024 है।
नोटिस में आगे कहा गया कि, ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे पहले, यूपी डीएलएड 2024 आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी। यूपी डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी डीएलएड अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी व एसटी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और पीएच श्रेणी के कैंडिडेट को 200 रुपये यूपी डीएलएड रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट नेट बैंकिग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
UP DElEd Admission 2024: यूपी डीएलएड मेरिट सूची
इस साल, उत्तर प्रदेश में लगभग 2.33 लाख डीएलएड सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यूपी डीएलएड पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों के चयन के लिए मेरिट सूची हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के कुल प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी