UP News: उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में 2 लाख नौजवानों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने किया ऐलान
Abhay Pratap Singh | August 29, 2024 | 03:57 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। किसी को सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ा ऐलान किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी 29 अगस्त को कहा कि अगले दो वर्षों के अंदर हम 2 लाख सरकारी नौकरियां नौजवानों को देने जा रहे हैं।
कानपुर नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस अगले 2 वर्ष में 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें से 20% हम केवल और केवल बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं।”
सीएम योगी की मौजूदगी में कानपुर नगर में वृहत रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत 1,000+ युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “समाजवादी पार्टी के सोहदों की ठुकाई के लिए बेटी जब पुलिस में भर्ती होगी तब, वह उसका उपचार करने की स्थित में होगी।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “लगभग 8,000 युवाओं को युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश में 6.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। किसी को सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी।”
सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘Mission Rojgar’ का लक्ष्य दिया है। हम अगले 2 वर्षों में 2 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देंगे। जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल में होगी। उनकी जमीनों को जब्त कर गरीबों में बंटवाने का कार्य भी कर रहे हैं।
UP Government Jobs: एजुकेटर और बस कंडेक्टरों की होगी भर्ती
इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति होगी। ये भर्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी