UP Jobs News: उत्तर प्रदेश में 20 हजार से अधिक एजुकेटर और परिचालक के पदों पर होगी भर्ती, योगी सरकार का ऐलान
Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read
परिवहन निगम पीआरओ अजीत सिंह के बताया कि, परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह के निर्देश पर संविदा परिचालकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जल्द ही बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने एजुकेटर और बस परिचालक के कुल 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर और एजुकेटर की नियुक्तियां संविदा पर की जाएंगी।
यूपी गवर्नमेंट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, “उत्तर प्रदेश में रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगा। वहीं, राज्य के 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।”
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में लगभग 7 हजार बसों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से करीब 2,000 डीजल व सीएनजी बसें होंगी और करीब 5,000 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी। इन बसों पर तैनाती के लिए प्रदेश में 10,000 संविदा बस कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।
पिछले महीने परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) दया शंकर सिंह ने प्रदेश में संविदा पर 10 हजार परिचालकों की सीधी भर्ती कराने का निर्देश दिया था। परिवहन राज्यमंत्री दया शंकर ने परिवहन निगम के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया था।
बताया गया कि प्रदेश के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती 11 महीने की अवधि के लिए आउटसोर्सिंग से की जाएगी। इन्हें प्रतिमाह 10,313 रुपये का मानदेय दिया जाएगी। हालांकि, रोडवेज परिचालक की भर्ती आउटसोर्स के जरिए नहीं होगी।
परिवहन निगम पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के निर्देश पर संविदा परिचालकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश में 10 हजार बस कंडक्टरों की भर्ती संविदा सेवा नियमावली की शर्तों के अनुसार की जाएगी। वेतन के अलावा इन्हें प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी