Santosh Kumar | August 20, 2024 | 01:14 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी राशि जमा करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त दोपहर 2 बजे है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने आज यानी 20 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीएमईटी द्वारा यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि करने के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी आवश्यक है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि का भुगतान करना होगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी राशि जमा करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त दोपहर 2 बजे है। यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 की चॉइस फिलिंग 24 से 29 अगस्त के बीच होगी। यूपी नीट काउंसलिंग 2024 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
Also readUP NEET Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, आज से करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को यूपी नीट 2024 काउंसलिंग से संबंधित समस्या है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700।