UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, जानें आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी
Santosh Kumar | August 20, 2024 | 01:14 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी राशि जमा करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त दोपहर 2 बजे है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने आज यानी 20 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीएमईटी द्वारा यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि करने के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी आवश्यक है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि का भुगतान करना होगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी राशि जमा करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त दोपहर 2 बजे है। यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 की चॉइस फिलिंग 24 से 29 अगस्त के बीच होगी। यूपी नीट काउंसलिंग 2024 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया जाएगा।
UP NEET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- नीट एडमिट कार्ड
- नीट रैंक कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- वैध फोटो पहचान पत्र
- उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची
- सुरक्षा राशि के सफल जमा को दर्शाने वाली रसीद
Also read UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, आज से करें आवेदन
UP NEET Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
- यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 आवेदन विंडो ओपन होगी।
- इसमें आवश्यक विवरण दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को यूपी नीट 2024 काउंसलिंग से संबंधित समस्या है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी