UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 सितंबर तक
Santosh Kumar | August 30, 2024 | 08:25 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने आज यानी 30 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। यूपी नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन के बारे में जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
उत्तर प्रदेश नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवंटित सीटों के लिए 5 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी। साथ ही, रैंक, सीट की उपलब्धता और आरक्षण जैसे कारकों पर भी विचार किया जाएगा।
UP NEET UG Counselling 2024: राउंड 2 का शेड्यूल
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। बता दें कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी स्टेट कोटे की सीटों और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
राउंड 1 काउंसलिंग में सीट पाने वाले छात्रों को "फ्री एग्जिट" की सुविधा मिलेगी। अगर वे आवंटित कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं, तो वे सीट छोड़ सकते हैं और उनकी फीस वापस कर दी जाएगी। इसके बाद, वे काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग ले सकते हैं।
Also read NEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से किया इनकार, परिणाम को बताया सही
UP NEET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- यूपी नीट यूजी 2024 का आवंटन पत्र
- नीट यूजी 2024 का प्रवेश पत्र एवं स्कोर कार्ड
- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र
- आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र (आवश्यकतानुसार)
- डोमिसाइल प्रमाण-पत्र (आवश्यकतानुसार)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी