Santosh Kumar | October 4, 2024 | 05:10 PM IST | 2 mins read
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर से निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी राज्य कोटे की सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी जरूरी है।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी नीट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं-
| इवेंट्स | तिथि |
|---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड | 7 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक) |
पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि | 7 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्टूबर 2024 (शाम 5 बजे तक) |
मेरिट सूची घोषणा की तिथि | 10 अक्टूबर, 2024 |
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि | 11 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 15 अक्टूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक) |
आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि | 18 अक्टूबर, 2024 |
आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 19 अक्टूबर, 2024 और 21 से 23 अक्टूबर, 2024 |