UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 रिपोर्टिंग आज से शुरू, आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | September 30, 2024 | 07:30 AM IST | 1 min read
जिन अभ्यर्थियों को यूपी नीट राउंड 2 काउंसलिंग में उनके पसंद का कोर्स या कॉलेज अपग्रेड नहीं मिला, उन्हें दोबारा प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली: डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में एमबीबीएस, बीडीएस सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 30 सितंबर से संबंधित कॉलेजों में रिपोर्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, रिपोर्टिंग तिथि 3 और 5 अक्टूबर तय की गई है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए कॉलेजों में रिपोर्टिंग करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल के साथ ही डीजीएमई ने विस्तृत प्रवेश दिशानिर्देश भी अधिसूचित किए हैं।
सरकारी कोटे के तहत आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों की यूपी नीट यूजी प्रवेश प्रक्रिया आवंटित सरकारी, स्वायत्त मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में पूरी की जाएगी। निजी मेडिकल कॉलेजों में आवंटित या पुनः आवंटित उम्मीदवारों की प्रवेश प्रक्रिया नोडल केंद्र पर पूरी की जाएगी। अलॉटमेंट लेटर पर नोडल केंद्र और कॉलेज का नाम का विवरण दिया गया है।
नोटिस में कहा गया कि, जिन अभ्यर्थियों को राउंड 2 की काउंसलिंग में उनके पसंद का कोर्स या कॉलेज अपग्रेड नहीं मिला, उन्हें दोबारा प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट डीजीएमई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपी के अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल 2024 को या उसके बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो) पेश करना होगा।
UP NEET UG Counselling 2024: दस्तावेजों की सूची
उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:
- यूपी नीट यूजी 2024 सीट अलॉटमेंट लेटर।
- NEET UG एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
- आरक्षण के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड आदि)।
अगली खबर
]NEET PG Counselling 2024: यूपी में 7 सालों में बढ़ी MBBS की 108 प्रतिशत और PG की 181 प्रतिशत सीटें
2017 में यूपी में एमबीबीएस की कुल 5,390 सीटें थीं, जिनमें 1,840 सरकारी और 3,550 निजी सीटें थीं। 2024 तक यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 11,200 सीटें हो गई है, जिसमें 5,150 सरकारी और 6,050 निजी सीटें शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी