UP NMMS Exam 2025: यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, entdata.co.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | September 4, 2024 | 04:11 PM IST | 2 mins read
यूपी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत कक्षा 8 के पात्र छात्रों का चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 5 सितंबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक छात्र जिन्होंने अभी तक यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के आवेदन से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: NMMS sample papers | Study material
Scholarship Test: Vidyamandir Intellect Quest (VIQ) | ALLEN TALLENTEX
Also See: NEET high scoring chapters and topics
एनएमएमएस योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को 4 साल तक छात्रवृत्ति दी जाती है। हालांकि, सरकारी, गैर-सरकारी, स्थानीय निकाय स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और निजी स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते।
यूपी एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यूपी एनएमएमएस 2025 परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन मोड में परीक्षा के लिए पंजीकरण 5 अगस्त, 2024 को शुरू हुआ था।
UP NMMS Exam 2025: परीक्षा के लिए पात्रता
पात्रता मानदंड की बात करें तो यूपी एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कक्षा 7 में न्यूनतम 55% अंक (एससी और एसटी के लिए 50%) होना आवश्यक है। माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
यूपी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत कक्षा 8 के पात्र छात्रों का चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत कक्षा 8 के पात्र छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
UP NMMS 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ऑनलाइन यूपी एनएमएमएस 2025 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Click' लिंक को ओपन करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां 'Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी