UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कल होगा जारी, एग्जाम 23 अगस्त से
Santosh Kumar | August 19, 2024 | 06:49 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) कल यानी 20 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के जरिए यूपी पुलिस 60,244 पदों पर भर्ती करेगी।
इस भर्ती में करीब 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 पहले ही जारी की जा चुकी है।
UP Police Constable Exam Date 2024: परीक्षा तिथि
शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पुनर्निर्धारित परीक्षा अब 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 दो पालियों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया।
UP Police Constable Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- दिए गए विवरण जांचें और आगे उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी